राजनांदगांव। जिले के डोंगरगढ़ में पूर्ण शराब बंदी को लेकर शराब दुकान का घेराव किया गया। मंगलवार को जिला भाजपा महिला मोर्चा, शहर महिला मोर्चा, भाजपा मंडल और युवा मोर्चा के पदाधिकारी, कार्यकर्ताओं ने ग्राम पंचायत कटली स्थित अंग्रेजी और देशी शराब दुकान को घेरा। सभी प्रदर्शनकारी शराब दुकान के सामने रोड में एकत्रित हुए और राज्य सरकार के खिलाफ अनेक नारे बुलंद करते हुए शराब दुकान पहुंचे। प्रदर्शनकारी यहां शराब दुकान बंद करवाते, लेकिन उसके पहले ही दुकान में कार्यरत कर्मचारियों ने दुकान का शटर बंद कर दिया।
जनपद पंचायत के अध्यक्ष व महिला मोर्चा के पड़ादाह प्रभारी श्रीमती प्रतिक्षा सूर्यकांत भंडारी ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी राजनांदगांव एवं जिला महिला मोर्चा के आह्वान पर डोंगरगढ़ ग्रामीण महिला मोर्चा एवं डोंगरगढ़ शहर महिला मोर्चा के द्वारा शराब दुकान का घेराव मौके पर पहुंचकर महिला मोर्चा ने बंद कराई दुकान। उक्त कार्यक्रम में पूर्व विधायकगण एवं वरिष्ठ नेता व कार्यकर्ताओं का मिला साथ बड़ी संख्या में रहे लोग उपस्थित। शराबबंदी को लेकर नशा मुक्त छत्तीसगढ़ के तहत भाजपा महिला मोर्चा डोगरगढ़ ने रैली निकालकर कंटली, बेलगांव शराब भट्टी का घेराव किया। साथ ही महिला मोर्चा की बहनों ने पूर्ण शराबबंदी हो इसके मुख्यमंत्री को अपने घोषणा पत्र जो वादा किया है, उसको वह अवगत कराएं।
श्रीमती भंडारी ने भूपेश सरकार जन घोषणा पत्र में किए गए वायदे को याद दिलाते हुए आगे कहा कि आज लगभग 4 वर्ष सरकार को हो चुके हैं, परंतु आज दिनांक तक शराबबंदी की ओर सरकार का ध्यान नहीं जा रहा है। सत्ता में आने के पहले मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने अपने घोषणा पत्र में महिलाओं से हाथों में गंगाजल लेकर पूर्ण शराब बंदी की कसम खाई थी, लेकिन सत्ता में आने के बाद पूर्ण शराब बंदी तो दूर बल्कि जगह-जगह शराब की अतिरिक्त दुकानें खोलकर बेचने का कार्य किया जा रहा है। यही नहीं शराब के सेवन से महिलाओं पर होने वाले अत्याचार पर सरकार का लगाम नहीं है। इसलिए प्रदेश स्तर पर महिला मोर्चा की ओर से शासन-प्रशासन को जगाने का प्रयास किया जा रहा है।