राजनांदगांव। आज शाला प्रवेशोत्सव है और इस अवसर पर सभी स्कलों में तैयारियां की जा रही है कहीं रंगोली बनाई जा रही है तो कहीं मुह मीठा कर प्रवेश दिलाया जा रहा है ऐसे में राजनांदगांव के एक सरकारी स्कूल का फोटो सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है जहां बच्चें कार धोते नजर आ रहे है। जब इस संंबंध में जिला शिक्षा अधिकारी से संपर्क किया गया तो उनसे संपर्क नहीं हो पाया।