राजनांदगांव। ज्ञात हो कि गत दिनों स्थानीय शासकीय क्षेत्रीय मुद्रणालय में नवनियुक्त सहायक संचालक नकुल धु्रव ने कार्यभार ग्रहण किया है। उनकी नियुक्ति से मुद्रणालय के समस्त कर्मचारियों में अत्यंत हर्ष व्याप्त हुआ। उक्ताशय की जानकारी देते हुए छग प्रदेश तृतीय वर्ग शासकीय कर्मचारी संघ के जिला सचिव तथा विभागीय उप समिति के जिला संयोजक आनन्द कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि मुद्रणालय की विभागीय उप समिति (संघ) के सभी सदस्यों ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए नवपदस्थ सहायक संचालक नकुल धु्रव को आत्मीयतापूर्वक पुष्पगुच्छ भेंट कर स्वागत किया।
इस अवसर पर सनत कुमार बंजारे (अतिरिक्त लेखाधिकारी), ईन्दर सिंह (अधिदर्शक), जिला शाखा के सचिव तथा विभागीय उप समिति के जिला संयोजक आनन्द कुमार श्रीवास्तव, शंकरलाल सिन्हा, कमल कुलदीप, राकेश सोनी, चंदन देवांगन, देवेन्द्र राव, प्रदीप राठौर, राहुल खैरवार, रवि साहू, मदनलाल कोल, शेख अमीर, अरूण उपाध्याय, सुरेश कुलदीप, त्रिलोचन राय, विजय देवांगन, मानसिंग सिन्हा, खिलेन्द्र सिंग परते, हरिलाल साहू, गजानंद देवांगन, अनिता राऊत, रश्मि मेश्राम, अमरौतिन बाई खुटेल, अनुसूईया चंदेल, जनक दुलारी साहू, आशा सावरकर, जानकी बाई यादव आदि शामिल रहे।