राजनांदगांव : शासकीय दिग्विजय स्वशासी महाविद्यालय राजनांदगांव की प्राचार्या डॉ सुचित्रा गुप्ता के मार्गदर्शन में रोजगार एवं मार्गदर्शन सेल के तत्वाधान में दिनांक 19 फरवरी 2025 को कैंपस का आयोजन किया गया| रोजगार एवं मार्गदर्शन के संयोजक डॉ संजय ठिसके ने बताया की शासकीय दिग्विजय स्वशासी पीजी कॉलेज, राजनांदगांव एवं सिद्धाचलम प्रयोगशाला, रायपुर के संयुक्त तत्वाधान द्वारा एम ओ यू के अंतर्गत 19 फरवरी 2025 को आयोजित साक्षात्कार में महाविद्यालय के कुल छः उम्मीदवारों का चयन किया गया है जिसमे रसायनज्ञ/बायोटेक्नोलॉजिस्ट/माइक्रोबायोलॉजिस्ट पद के लिए पायल, नम्रता साहू, सुमन मनीला पुरी, पूर्णिमा साहू, कंप्यूटर ऑपरेटर हेतु तुषार कुमार साहू एवं लैब अटेंडेंट के लिए टिकेश्वरी साहू है | सिद्धाचलम प्रयोगशाला, रायपुर की डायरेक्टर डॉ भावना जैन ने कहा की दिग्विजय कॉलेज में निकट भविष्य में उनकी ओर से और भी ऐसे कैंपस का आयोजन किया जायेगा जिसमे ग्रामीण क्षेत्रो के विद्यार्थियो को जो महाविद्यालय में पढाई कर रहे है उनको रोजगार मिल सके | रोजगार एवं मार्गदर्शन के सदस्य डॉ डाकेश्वर कुमार वर्मा, चिरंजीव पांडे, रागिनी पराते कार्यक्रम के वक़्त उपस्थित थे | महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ सुचित्रा गुप्ता, रजिस्ट्रार दीपक परगनिहा एवं समस्त प्राध्यापको ने विद्यार्थियों के इस सफलता पर सभी को शुभकामनाये प्रेषित की है |