राजनांदगांव, 11 जनवरी। बोरतलाव थाना क्षेत्र के ग्राम बागरेकसा पंचायत में सीसी रोड निर्माण में मजदूरी कर रही महिला
के साथ अभद्रता की शिकायत थाने में दर्ज करायी गयी है। पीड़ित श्रीमती रूखमणी यादव पतिमंशाराम यादव (40) निवासी
बागरेकसा ने पुलिस को बताया कि आरोपी संतराम कंवर पिता झेरूराम कंबर (60) ने यह कहते हुए कि मेरी जमीन में सड़क क्यों बना रहे हो 2 पीड़िता को गाली-गलौच के साथ मारा पीटा। पुलिस ने भादंवि की घारा 294, 323, 506 के तहत मामला पंजीबद्ध कर जांच में लिया।