राजनांदगांव। ज्ञात हो, कि कायस्थ सभा, कायस्थ समाज, राजनांदगांव के द्वारा कल गुरूवार को संरक्षकगण कृष्णा श्रीवास्तव गुरूजी व पीएल श्रीवास्तव के मार्गदर्शन में तथा अध्यक्ष रमेशचंद्र श्रीवास्तव के निर्देशन में राज्यमंत्री, उत्तरप्रदेश सरकार राजू श्रीवास्तव स्टैंडअप कामेडी स्टार व हास्य अभिनेता के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ प्राप्ति के लिए स्थानीय जमातपारा स्थित भगवान श्री चित्रगुप्तजी महाराज के मंदिर में पुजारी पंडित जगदीश प्रसाद पाण्डे के द्वारा सामाजिक सदस्यों की उपस्थिति में श्री मृत्युंजय महामंत्र का जाप करवाया जाकर उनके शीघ्र स्वस्थ्य होने की मंगलकामना की गयी।
उक्ताशय की जानकारी देते हुए आनन्दकुमार श्रीवास्तव ने बताया कि सुविख्यात हस्ती राजू श्रीवास्तव को वर्कआऊट के मध्य ही गंभीर स्वास्थ्यगत समस्या आ जाने से दिल्ली के प्रमुख आयुर्विज्ञान चिकित्सालय (एम्स) में उपचार हेतु भर्ती कराया गया है, तथा एक सप्ताह से भी अधिक समय से उन्हें वेंटिलेटर पर रखा गया है।
श्री मृत्युंजय महामंत्रजाप व पूजन के अवसर पर समाज के संरक्षकगण कृष्णा श्रीवास्तव गुरूजी, पीएल श्रीवास्तव, अध्यक्ष रमेशचंद्र श्रीवास्तव, अधिवक्ता संजय श्रीवास्तव, अखिलेश श्रीवास्तव, प्रकाश श्रीवास्तव, श्रीमती सावित्री श्रीवास्तव, श्रीमती साधना खरे, श्रीमती विम्मी श्रीवास्तव, श्रीमती संजय श्रीवास्तव आदि सामाजिक सदस्यगण उपस्थित रहे।