राजनांदगांव- दैनिक दावा समाचार पत्र के वरिष्ठ कम्पयूटर आपरेटर जीतेन्द्र लाल (जीतू) की 77 वर्षीय माताश्री शालिनी लाल ध.प.स्व. प्रभाकर लाल का आज 10 फरवरी शुक्रवार की सुबह निधन हो गया। वे कुछ दिनो से अस्वस्थ चल रही थी।
शिक्षक नगर निवासी स्वर्गीया लाल अपने पीछे जीतेन्द्र लाल (जीतू) सहित पांच पुत्र व एक पुत्री वाला भरा-पूरा परिवार छोड गई है। प्रवीण डब्बू,निक्की,अमित आदि की माता श्री की अंतिम यात्रा उनके निज निवास से मुक्तिधाम के लिए निकाली गई जिसमे बडी संख्या में सामाजिक बंधु, इष्ट-मित्र व घर-परिवार के लोग शामिल थें जिनके द्वारा भगवान से उनकी आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की गई और शोक श्रृद्धांजलि अर्पित किया गया ।