राजनांदगांव. नामदेव परिवार सिविल लाईन राजनांदगांव के सौजन्य से श्रीमती मनोरमा नामदेव धर्मपत्नी श्री भोलानाथ नामदेव (देना बैंक) वाले के सौजन्य से संगीतमय श्रीमद्भागवत कथा ज्ञान यज्ञ का आयोजन अग्रसेन भवन में दिनांक 11 नवम्बर से 18 नवम्बर तक शानदार रसमयी कथा श्रवण करने का सौभाग्य चल रहा है। जिसमें समस्त भक्तगण सादर आमंत्रित है। कथा दोपहर 3 बजे से प्रारंभ होकर संध्या 7 बजे तक जारी है।

प्रथम दिवस भव्य कलश शोभायात्रा नामदेव जी के निवास स्थान पुरानी सिविल लाईन से शहर भ्रमण करते हुए अग्रसेन भवन पहुंची। जिसमें नामदेव समाज के समस्त कुंवारी कन्याएं एवं महिलाएं कलश धारण कर शोभा यात्रा की गरिमा प्रदान की तथा शोभायात्रा में प्रवचनकर्ता श्रद्धेय पं.श्री विनोद कृष्ण जी महाराज दावानल कुण्ड श्रीधाम वृन्दावन (मथुरा) उत्तरप्रदेश की मधुरवाणी से श्रीमद् भागवत कथा ज्ञान यज्ञ का शानदार आयोजन चल रहा है। आज दिन रविवार को तृतीय दिवस प्रहलाद चरित्र दिनांक 14 नवम्बर को कृष्ण जन्म, दिनांक 15 नवम्बर को गिरीराज पूजा व छप्पन भोग, दिनांक 16 नवम्बर को रूखमणी विवाह, दिनांक 17 नवम्बर को सुदामा चरित्र, सुकदेव विदाई, होली, दिनांक 18 नवम्बर को हवन एवं भंडारा का कार्यक्रम होगा। जिसमें आप सभी भक्तगण कथा रसपान हेतु अग्रसेन भवन काली मंदिर के पास पुराना बस स्टैण्ड राजनांदगांव में सादर आमंत्रित है। उपरोक्त निवेदन आयोजक श्रीमती मनोरमा नामदेव धर्मपत्नी श्री भोलानाथ नामदेव पुराना सिविल लाईन के द्वारा की गई।