प्रातः 11 से 3 बजे तक वार्डो में शिविर,
अपै्रल व मई माह के पेंशन का होगा भुगतान
12 जुलाई को वार्ड नं. 42,43 व 46 में, 13 जुलाई को वार्ड नं. 40,41 व 48 में एवं 14 जुलाई को वार्ड नं. 37,38 व 39 मेे शिविर
राजनांदगांव । नगर के सामाजिक सुरक्षा पेंशनधारियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुये नगर निगम द्वारा प्रति माह पेंशन का भुगतान वार्डो में शिविर लगाकर किया जाता है। इसी कडी में हितग्राहियों को माह अपै्रल एवं मई का पेंशन भुगतान के लिये वार्डो में 30 जून 2023 से 21 जुलाई 2023 तक प्रातः 11 बजे से दोपहर 3 बजे तक शिविर का आयोजन किया जा रहा है। जिसके तहत 12 जुलाई को राजीव वार्ड नं. 42 के लिये क्लब मितान (पार्षद) कार्यालय राजीव नगर में, सर्किट हाउस वार्ड नं. 43 के लिये आंगन बाडी भवन फिरंतीन मंदिर के पास व बसंतपुर वार्ड नं. 46 के लिये हनुमान मंदिर बसंतपुर मंे, 13 जुलाई को गुरूघासी दास वार्ड नं. 40 व नंदई वार्ड नं. 48 के लिये सामुदायिक भवन नंदई नाका के पास तथा झुलेलाल वार्ड नं. 41 के लिये सामुदायिक भवन झुलेलाल में एवं 14 जुलाई को महावीर वार्ड नं. 37 के लिये गंजपारा स्कूल में, दिग्विजय वार्ड नं. 38 के लिये पार्षद कार्यालय ब्राम्हण पारा में व हीरामोती वार्ड नं. 39 के लिये सार्वजनिक भवन नागेश्वर मंदिर में शिविर का आयोजन किया गया है। शेष वार्डो के लिये शिविर का आयोजन किया जायेगा।
निगम आयुक्त श्री अभिषेक गुप्ता ने सामाजिक सुरक्षा पेंशनधारियों से वार्डो में आयोजित शिविर में प्रातः 11 बजे से दोपहर 3 बजे तक कोरोना वायरस संक्रमण को ध्यान में रखते हुये मास्क लगाकर, सोशल डिस्टेंस का पालन करते हुये उपस्थित होकर लाभ लेने की अपील की है। उन्होंने शिविर में लगे कर्मियों से कहा कि समाजिक सुरक्षा पेंशन का कार्य को सर्वोच्च प्राथमिकता देवे एवं कोई भी हितग्राही पंेशन लेने से वंचित न रहे, इस बात का विशेष ध्यान रखा जावे।