राजनांदगांव। राजनांदगांव और खैरागढ़ जिले में स्वाइन फ्लू से दो लोगों की मौत होने की खबर है। डोंगरगढ़ ब्लॉक अंतर्गत एक मरीज सर्दी-खांसी से पीड़ित होने के बीच सेहत में लगातार गिरावट आने के बाद नांदगांव के एक निजी अस्पताल में भर्ती हुआ। इस दौरान उसकी सेहत लगातार बिगड़ती चली गई। जांच में स्वाइन फ्लू के वायरस एच-1 एन-1 से ग्रसित होने की पुष्टि हुई। इस बीच खैरागढ़ जिले के छुईखदान का रहने वाले एक युवक भी इसी बीमारी की चपेट में गंभीर हालत में निजी अस्पताल में भर्ती होने के बाद एक-दो दिनों के अंतराल में मृत्यु हो गई। दोनों का दाह संस्कार प्रोटोकॉल के तहत किया गया।बताया जाता है कि एक गर्भवती महिला भी इस संक्रमित बीमारी की चपेट में आ गई है। उसका दुर्ग के एक निजी अस्पताल में इलाज चल रहा है। स्वाइन फ्लू की वजह से हुई दोनों की मौत के बाद स्वास्थ्य अमला अलर्ट हो गया है। ज्ञात हो कि वर्ष 2015 में स्वाइन फ्लू से राजनांदगाव जिले में सात लोगों की अकाल मौतें हुई थीं। सीएमएचओ डॉ. नेतराम नवरतन ने लोगों से मौसम के उलटफेर के कारण सावधानी बरतते हुए भीड़भाड़ इलाकों से दूरी बनाए रखने की अपील की है।