राजनांदगाँव. दिनांक – 8 नवंबर . राजनांदगांव की महापौर श्रीमती हेमा सुदेश देश इस पूरे मामले में प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा की शहर के प्रथम नागरिक होने के नाते मैं उस कार्यक्रम में शामिल हुई थी इस कार्यक्रम में रमन सिंह जी मुख्य अतिथि थे और मुझे विशिष्ट अतिथि के रूप में आमंत्रित किया गया था जैसे अन्य जनप्रतिनिधि शामिल हुये थे वैसे ही मैं भी अतिथि के रूप में उस कार्यक्रम में सम्मिलित हुई थी

महापौर श्रीमती देशमुख ने स्पष्ट किया है कि कार्यक्रम में उन्हें अतिथि के रूप में आमंत्रित किया था किंतु इस तरह का शपथ होने की जानकारी उन्हें नहीं थी कार्यक्रम में वह अकेली मौजूद नहीं थीं, बल्कि साथ में पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह, पूर्व सांसद मधुसूदन यादव आदि भी मौजूद थे महापौर ने कहा है कि वह हिन्दू हैं और हिन्दू देवी-देवताओं पर उनकी पूरी आस्था है सनातन धर्म ही उनके लिये सबसे ऊपर है और मृत्युकाल तक वही रहेगा मैं किसी भी प्रकार धर्म विरोधी सनातन विरोधी कार्यक्रम और शपथ का समर्थन नहीं करती हूँ
