




भेंट-मुलाक़ात के दौरान मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने स्वामी आत्मानंद स्कूल की छात्रा काँची घृतेश से बात की। ख़ास बात यह रही कि मुख्यमंत्री ने छात्रा से कहा कि वे छत्तीसगढ़ी में सवाल करेंगे जिसका छात्रा को अंग्रेज़ी में जवाब देना होगा।
इस दौरान स्कूल में पढ़ाई और सुविधाओं को लेकर मुख्यमंत्री ने पूछा, जिस पर छात्रा ने भी फ़र्राटेदार अंग्रेज़ी में जवाब दिया।
वहीं छात्रा ने 11वीं व 12वीं के विद्यार्थियों को नि:शुल्क किताबें उपलब्ध कराने की माँग की।
मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल से मिलने के लिए लोगों में भारी उत्साह दिखा। मुख्यमंत्री के साथ सेल्फी लेने के लिए लोगों में होड़ सी दिखी। जनभावनाओं को समझते हुए मुख्यमंत्री ने स्वयं लोगों के मोबाइल अपने हाथ में लेकर सेल्फी ली।
मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने मरवाही में नवीन तहसील भवन का लोकार्पण किया। वहीं तहसील कार्यालय में कामकाज का निरीक्षण किया।
इस मौक़े पर क्षेत्रीय विधायक डॉ. के.के. ध्रुव, बिलासपुर विधायक डॉ. शैलेष पांडेय, छत्तीसगढ़ अनुसूचित जनजाति आयोग की सदस्य श्रीमती अर्चना पोर्ते, छत्तीसगढ़ युवा आयोग के सदस्य श्री उत्तम वासुदेव, बिलासपुर ज़िला पंचायत उपाध्यक्ष श्री अरुण सिंह चौहान भी उपस्थित रहे।