मुख्यमंत्रीभूपेश बघेल ने आज दुर्ग शहर विधानसभा के ग्राम गंजमंडी में आयोजित भेंट-मुलाकात कार्यक्रम स्थल में समाज कल्याण विभाग द्वारा दिव्यांगजनों को आवश्यकता सहायक उपकरण एवं प्रोत्साहन राशि द्वारा प्रदान की, जिसमें रायपुर नाका दुर्ग के निवासी विष्णुराम यादव व ग्राम बोरीगारका पाउवारा के राम जी साहू को बैटरी चलित ट्राई साइकिल दी गई। दिव्यांश विवाह प्रोत्साहन राशि के रूप में रतिदास सिरमौर को 50 हजार रुपए प्रदान किया गया। इस दौरान हितग्राही विष्णु राम यादव ने बताया कि वो ई-रिक्शा चला कर अपना जीवन यापन करते हैं जिससे उन्हें 12 से 15 हजार की मासिक आमदनी हो जाती है। ट्राई साइकिल मिलने से उन्हें अपने दैनिक दिनचर्या के के क्रियान्वयन में और सुविधा प्राप्त होगी।