नंगल में श्री आनंदपुर साहिब नहर में कूद कर एक महिला ने अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। जैसे ही महिला कूदी, कुछ लोगों ने उसके पीछे छलांग लगाकर उसे बाहर निकाला और एंबुलेंस से अस्पताल पंहुचाया। वहां डॉक्टरों ने उसे बचाने की पूरी कोशिश की लेकिन महिला ने दम तोड़ दिया। मृतका की पहचान स्वर्ण कौर (60) पत्नी बलविंद्र सिंह निवासी पुराना गुरुद्वारा के तौर पर हुई। महिला ने आत्महत्या क्यों की, इस बारे में अभी कोई जानकारी नहीं मिल पाई है। मौके पर पंहुचे परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल हो गया है।