डोंगरगढ़। हनुमान जयंती पर नगर में शोभायात्रा निकाली गई। जगह-जगह शोभायात्रा पर फूलों की बरसात की गई। शोभायात्रा में हनुमान भक्त भक्ति गीतों पर थिरकते रहे। हनुमान भक्त युवा समिति के तत्वावधान में हर वर्ष के भांति इस वर्ष भी दोगुन उत्साह हनुमान जयंती मनाया गया। इस बार नगर को भगवा तोरण पताकों से सजाया गया था। महावीर मंदिर मार्ग में आकर्षक लाइटिंग की गई थी। शोभायात्रा में मातृशक्ति भी शामिल हुईं।
हनी गुप्ता व मनीष सोनी ने बताया कि आखाड़ा व झांकी,बजरंगी रहे आकर्षण का केंद्र- शोभायात्रा में साई कृपा धुमाल की अद्भुत प्रस्तुति आमजन मानस को देखने मिली एवं जय बजरंग आखाड़ा शिवनी बालोद से आए युवाओ ने शानदार करतब व अखाड़े का प्रदर्शन किया।डोंगरगढ़ के कलाकार अमृत टांक व जिज्ञाशू टांक के द्वारा तैयार किए गए बजरंगी स्वरूप धारण किए हनुमान जी के साथ सेल्फी लेने की होड़ लगी रही।
नगर में जगह-जगह शोभा यात्रा का स्वागत स्वल्पाहार,शर्बत वितरण कर किया गया। मुख्य मार्गो पर सभी समाजो व समिति द्वारा पुष्प वर्ष की गई। साथ ही नवयुवकों के द्वारा अतिशबाजी की गई।
शोभायात्रा का मुस्लिम समाज ने किया स्वागतः
श्री हनुमान जन्मोत्सव पर संस्कारधानी में धार्मिक सदभाव की मिसाल एक बार फिर देखने मिली। जन्मोत्सव के अवसर पर निकाली गई शोभायात्रा का मुस्लिम समाज ने आत्मीय स्वागत किया। रमजान के महीने में मुस्लिम समाज की पहल को सभी ने सराहा।
शनिवार को हनुमान जन्मोत्सव के अवसर पर गंगा-जमुना तहजीब का जीता-जागता उदाहरण देखने को मिला। यहां मुस्लिम समाज के लोगों ने शोभायात्रा पर निकले यात्रियों को शरबत कोल्ड्रिंग, पानी का वितरण किया।
अतिथियों का स्वागत किया। अभी रमजान का महीना चल रहा है। मुस्लिम दिनभर रोजा रह रहे हैं। रोजा रखने वाले हिंदू भाइयों को शरबत, पोहा, पानी पिलाकर उनकी सेवा करते दिखाई दिए। शकील रिजवी ने बताया कि संस्कारधानी राजनांदगांव में सभी वर्ग, सभी सामुदाय के लोग आपस में मिल-जुलकर रहते हैं। यहां मुस्लिम भाई दिवाली और हिन्दू भाई साथ में ईद बनाते है। इस दौरान मुस्लिम समाज से हफीज वारसी, शेख सलीम, कादिर सोलंकी, आफताब अहमद, बादशाह खान, जावेद अंसारी, यूसुफ भाई, हैदर खान, शानू कुरैशी, दानिश कुरैशी, अफजल खान, जगत चिंटू शर्मा, प्रदीप कोराम, तौसीफ खान, इरफान हनफी, जहीर अब्बास, तुफैल कुरैशाी सहित मुस्लिम समाज के लोगों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।
रानीमंदिर में धूमधाम से मनाई गई हनुमान जयंती
राजनांदगांव। रानी मंदिर छुईखदान में प्रभु हनुमान जी की जयंती धूमधाम से मनाई गई। जयंती के मौके पर हनुमान जी का श्रृंगार कर विशेष-पूजा अर्चना की गई। मंदिर समिति के संरक्षक लाल जेके वैष्णव ने बताया कि मंदिर परिसर को सजाकर हनुमान का ध्वज पताका लगाकर चोला चढ़ाया गया। भक्तों द्वारा हनुमान चालीसा पाठ, हनुमाष्टकम पाठ, बजरंगबाण पाठ, रामजी स्तुति पाठ किया गया।
इसके बाद प्रभु हनुमान को श्रीफल भेंट कर रोठ, चना गुड, खीर पुडी, मिठाई, मौसमी फलों का भोग लगाकर प्रसाद वितरण किया गया। इस दौरान सचिन महोबिया, योगेश महोबिया, दिनेश महोबिया, प्रशांत श्रीवास्तव, डब्बू, माधव सास्वत दास, संजय लल्ला, आलोक महोबिया, जितेंद्र देवांगन, जितेंद्र किशोर वैष्णव, मोहन दास वैष्णव, पुजारी अनिल रानी मंदिर, रंजना सिंह, भारती यादव, लतारानी वैष्णव, गायत्री महोबिया, निशा नामदेव, पिंकी राजपूत, बाबी रमा वैष्णव