प्राथमिक, माध्यमिक शाला, धरमपुर का किया औचक निरीक्षण बच्चों को अच्छे से पढ़ाई करने के लिए प्रेरित किया। प्रधान पाठक को गुणवत्ता युक्त शिक्षा प्रदान करने एवं नियमित टेस्ट लेने निर्देशित किया। शिक्षकों की अनुपस्थिति पर नाराजगी व्यक्त की।सूरजपुर कलेक्टर इफ्फत आरा प्रतापपुर विकासखंड के दौरे में विभिन्न स्कूलों में पहुंची। इस दौरान शिक्षकों की अनुपस्थिति पर नाराजगी व्यक्त की। उन्होंने बच्चों से शिक्षकों द्वारा पढ़ाए जा रहे विषयों की जानकारी ली तथा स्वयं बच्चों को अंग्रेजी में शेर, हाथी एवं टमाटर को अंग्रेजी में क्या बोलते हैं पूछा एवं पढ़ाया।बच्चों ने कलेक्टर को अपने बीच पाकर प्रसन्नता प्रकट की। उन्होंने बच्चों को अच्छे से पढ़ाई करने के लिए प्रेरित किया। प्रधान पाठक को गुणवत्ता युक्त शिक्षा प्रदान करने एवं नियमित टेस्ट लेने निर्देशित किया। उन्होंने स्कूल परिसर में स्थित बोरिंग के सामने साफ-सफाई रखने एवं सोख्ता गड्ढा खोदने निर्देशित किया कलेक्टर इफ्फत आरा ने भ्रमण के दौरान प्रतापपुर ब्लॉक के प्राथमिक शाला, माध्यमिक शाला धरमपुर का औचक निरीक्षण किया। जहां उन्होंने स्कूल पहुंचकर छात्रों एवं शिक्षकों की संख्या एवं उपस्थिति की जानकारी ली। शिक्षकों की अनुपस्थिति देखकर कलेक्टर ने प्रधान पाठक पर नाराजगी व्यक्त करते हुए शिक्षकों की उपस्थिति शत प्रतिशत सुनिश्चित करने निर्देशित किया। छात्रों की उपस्थिति संख्या से कम पाए जाने पर प्रेरित करने मोटिवेशनल क्लास प्रारंभ करने के निर्देश दिए। उन्होंने जो छात्र किस कारण से नहीं आ रहे हैं उसे जानने के लिए पालक सेबैठक कर वस्तु स्थिति का विश्लेषण कर छात्रों को स्कूल लाने के लिए कार्य योजना बनाने के निर्देश दिए। उन्होंने कमजोर छात्रों के लिए अतिरिक्त कक्षा लगाने निर्देशित किया। कलेक्टर ने प्रधान पाठक से बच्चों की पढ़ाई के संबंध में भी जानकारी ली तथा गुणवत्ता युक्त शिक्षा प्रदान करने निर्देशित किया एवं सभी शिक्षकों को समय पर उपस्थित रहकर अध्यापन सुनिश्चित करने के कड़े निर्देश दिए।