इंदौर। अग्निपथ योजना का देशभर में भारी विरोध हो रहा है, इस बीच मध्य प्रदेश में विरोध देखने को मिला हैं। यहां लोगो ने अग्निपथ योजना का विरोध करने के लिए वाट्सएप ग्रुप और फेसबुक पर भड़काऊ मैसेज पोस्ट किये थे, जैसे ही ये मैसेज वायरल होते हुए पुलिस के पास पहुंचा, टीम ने उन लोगों गिरफ्तार किया।
तीन युवक गिरफ्तार :
बता दें, पुलिस चप्पे-चप्पे पर नजर रखने के साथ ही सोशल मीडिया पर भी नजरे जमाए हुए है। अग्निपथ योजना के विरोध में उपद्रव की साजिश का पर्दाफाश हुआ है। इंदौर में उपद्रव के लिए वाट्सएप पर लिंक भेजने वाले तीन युवकों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है, ये लोग वाट्सएप लिंक भेज कर युवाओं को भड़का रहे थे।
स्टेशन पर हंगामे के बाद आर्ट्स एंड कामर्स कालेज में हंगामा करने वाले थे प्रदर्शनकारी
बीते दिनों इंदौर के लक्ष्मीबाई नगर रेलवे स्टेशन पर हंगामे के बाद प्रदर्शनकारी आर्ट्स एंड कामर्स कालेज में हंगामा करने वाले थे । कुछ लोग वाट्सएप ग्रुप में भड़काऊ पोस्ट साझा कर युवाओं को भड़का रहे हैं। संदेश प्रसारित कर उन्हें भंवरकुआं क्षेत्र में एकत्र किया जा रहा है। जिसके बाद टीआई ने जानकारी जुटाई और आर्मी सीईई और आर्मी मैन के नाम से बने वाट्सएप ग्रुप सामने आए जिनमें प्रदर्शन के लिए भड़ाकाऊ पोस्ट डाली जा रही थी। इस मामले में टीआइ ने दुर्गेश, शुभम और जय किशन को धारा 188 के तहत गिरफ्तार कर किया।
बताते चलें कि, केंद्र सरकार द्वारा सेना में भर्ती की नई योजना ‘अग्निपथ योजना’ का हर तरफ विरोध किया जा रहा है, अग्निपथ भर्ती को लेकर शुक्रवार को रेलवे स्टेशन पर पहुंचे युवाओं ने हंगामा और पथराव किया था। हंगामे की सूचना मिलने के बाद यहां ड्यूटी पर मौजूद पुलिसकर्मियों ने हल्का बल प्रयोग किया था, यहां मौके पर आसपास के थानों का बल भी लगाया गया था।
भजन गायक दुष्कर्म के आरोप में गिरफ्तार
इंदौर। हीरानगर थाना पुलिस ने भजन गायक को गिरफ्तार किया है। उस पर भजन गायिका ने दुष्कर्म का आरोप लगाया है। आरोपित ने शादी का झांसा देकर शारीरिक संबंध बनाए थे। एसआइ कमल किशोरी शर्मा के मुताबिक 28 वर्षीय पीड़िता ने आरोपित करण पुत्र मूलचंद्र चौहान निवासी गुलमोहर कालोनी पर दुष्कर्म का आरोप लगाया है। दोनों की एक आर्केस्ट्रा में मुलाकात हुई थी। आरोप है कि करण ने शादी का झांसा दिया और पीड़िता से शारीरिक संबंध बनाए।