प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महामंत्री शाहिद भाई ने केंद्र सरकार के बजट को पूरी तरह से फेलवर सरकार का बजट करार देते हुए कहा कि आर्थिक सर्वेक्षण की रिपोर्ट से महंगाई रोक पाने में असफल मोदी सरकार प्रमाणित हुई है खुदरा महंगाई दर का अनुमान 6.8% रहने का अनुमान है जो कि रिजर्व बैंक की तय सीमा अधिकतम 6% से अधिक है चालू वित्त वर्ष में जीडीपी ग्रोथ का अनुमान 8 से 8.5 परसेंट था जो घटकर 7% हो गया है
इनकम टैक्स का दायरा 7 लाख कर बीमा, हेल्थ इंश्योरेंस, हाउस लोन, की छूट को समाप्त कर दिया गया है रेलवे में वरिष्ठ नागरिकों को मिलने वाली छूट सुविधाएं का प्रावधान नहीं है।मोदी सरकार ने किसानों की आय 2022 में दुगुना करने का वादा किया था अब 2023 चालु हो गया है पर इस दिशा में कोई कदम ना उठा कर किसानो की उपयोगी ट्रैक्टर पर 28% किटनाशक दवाइयों पर 18% बीजों पर 12% और कृषि यंत्रों पर 28% GST लगाने वाली भाजपा सरकार किसानों का भला ही नही चाहती हैं केन्द्र की मोदी सरकार के बजट में रोजगार मूलक मनरेगा को बढ़ावा देने महंगाई रोकने,बेरोज़गारी दूर करने का कोई उल्लेख नहीं है