बारिश के कारण गिले हुए गेहूं के सही दाम किसानों को नहीं मिल पा रहा है। मंडियों में इस कारण विवाद की स्थिति पैदा होने लगी है। इंदौर की लक्ष्मीबाई अनाज मंडी में किसानों ने मंगलवार को हंगामा कर दिया। उनका कहना था कि व्यापारी कम कीमत दे रहे है। नाराज किसानों ने मंडी के गेट के सामने नारेबाजी की और फिर सड़कों पर बैठ गए। इससे एमअार-5 मार्ग पर ट्रैफिक बाधित होने लगा। अफसरों की समझाईश के बाद माने और करीब पौन घंटे बाद चक्काजाम समाप्त किया।
समर्थन मूल्य पर गेहूं खरीदी बंदप्रदेश के वर्षा प्रभावित क्षेत्रों की मंडियों में गेहूं की समर्थन मूल्य पर खरीदी 31 मार्च तक के लिए रोक दी है। इसकी वजह गेहूं का गीला होना है। किसानों से कहा जा रहा है कि वे गेहूं को सूखा कर लाए। आपको बता देे कि प्रदेश के कई इलाकों में बारिश और अेाले की वजह से 20 से लेकर 25 प्रतिशत तक गेहूं की फसल प्रभावित हो रही है। बारिश मेें भीगने से गेहूं का रंग फीका पड़ गया है और मंडियों में भी नमी वाला गेहूं आ रहा है।