उत्तर बस्तर कांकेर 03 जुलाई 2022. प्रदेश के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल द्वारा 05 जुलाई को वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से राज्य डेयरी उद्यमिता विकास एवं अन्य योजनाओं के अभिसरण से गोधन न्याय योजना अन्तर्गत गौठानों में कार्यरत स्व सहायता समूहों के हितग्राहियों को अनुदान राशि का वितरण किया जाएगा। इसके लिए कांकेर विकास खंड के ग्राम पंचायत पोटगांव में कार्यक्रम आयोजित किया गया है। जिसमें जनप्रतिनिधियों, पंचायत प्रतिनिधियों, स्व सहायता समूहों के हितग्राहियों, गौठान समिति के सदस्यों सहित सभी संबंधितों को उपस्थित होने का अनुरोध किया गया है।