राज्य शासन द्वारा लिये गये निर्णयानुसार 21 मई को राजीव गांधी किसान न्याय योजना अंतर्गत राशि का अंतरण किया जायेगा, जिसके लिए जिला मुख्यालय में भी कार्यक्रम आयोजित किये जायेंगे। कांकेर जिले में आयोजित कार्यक्रम के मुख्य अतिथि छत्तीसगढ़ राज्य अक्षय ऊर्जा विकास अभिकरण के अध्यक्ष श्री मिथिलेश स्वर्णकार होंगे।