डोंगरगढ़। बिजली उपभोक्ताओं की परेशानी कम होने का नाम नहीं ले रही है। पहले अघोषित बिजली कटौती ने उपभोक्ताओं को परेशान किया। अब अनाप-शनाप भेजी जा रही बिजली बिल ने उपभोक्ताओं की परेशानी बढ़ा दी है। जिन उपभोक्ताओं के घर हर माह तीन से चार सौं बिजली बिल आता था, उनके यहां अब तीन हजार से सात हजार तक बिजली बिल आ रही है। बिजली बिल को देख उपभोक्ताओं के होश उड़ गए हैं। खासकर छोटे दुकानदारों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। दुकानदारों का समझ नहीं आ रहा है कि अचानक बिजली बिल कैसे बढ़ गया। उपभोक्ताओं की समस्याओं को दूर करने कंपनी के जिम्मेदार अधिकारी भी इस ओर कोई ध्यान नहीं दे रहे हैं। जिसका खामियाजा उपभोक्ताओं को भुगतना पड़ रहा है।
पहले से पांच गुना राशि क्षेत्र में बिजली कंपनी कीशिकायतें इन दिनों ग्रामीण इलाकों में बढ़ती ही जा रही हैं। धारा सबस्टेशन फीड से जुड़े उपभोक्ता इन दिनों काफी परेशान हो रहे हैं। समय-समय पर बिजली गुल होने की समस्या का अब तक निदान नहीं निकला था की एक और शिकायत मोहारा के आसपास के ग्रामीणों के द्वारा प्राप्त हुई है। उपभोक्ताओं ने बताया कि इस माह अन्य महीनों की अपेक्षा चार सें पांच गुना ज्यादा बिजली बिल प्राप्त हुआ है।
इतना बिल कैसे मोहारा चौक में स्थित दुर्गा होटल के संचालक संतोष सिन्हा ने बताया दुकान में पांच बल्ब और दो फ्रिजर है। हर माह 12 से 15 सौ का बिल प्राप्त होता था। इस राशि का भुगतान मेरे द्वारा हर महीने कर दिया जाता था पर इस बार दुकान में 29,812 रुपये का बिल प्राप्त हुआ है। उनका कहना है कि इतनी छोटी सी दुकान में इतना बिल कैसे आ सकता है।
7850 रुपये का बिल मिला उपभोक्ता दीपक सिन्हा ने बताया कि मेरे दुकान में हर माह 700 से 800 का बिल आता था। इस बार 5300 का बिल आया है, जो समझा से परे है। भवानी वस्त्रालय के संचालक अमर सिंह वर्मा ने बताया कि उनकी दुकान में दो मीटर है हर माह 200 से 300 का बिल आता है। इस माह 7850 रुपये का बिल प्राप्त हुआ है। हर माह बिल का भुगतान किया जाता है। ज्यादातर दुकानों में ऐसे ही शिकायत प्राप्त हुई। पास के गांव सिवनी कला में 11,000 का बिल उपभोक्ता को थमाया गया है।