देश में आज भी कई किसान ऐसे हैं, जो आर्थिक रूप से काफी कमजोर हैं। इन किसानों को खेती करते समय कई तरह की आर्थिक दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। कई बार तो पैसों की कमी होने के कारण किसानों को खेती करने के लिए मजबूरन कर्ज का सहारा लेना पड़ता है। वहीं अगर उपज ठीक ढंग से तैयार नहीं होती है। इस स्थिति में उनके ऊपर आफतों का पहाड़ टूट पड़ता है। किसानों की इसी समस्या को देखते हुए भारत सरकार प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना का संचालन कर रही है। इस स्कीम के अंतर्गत सरकार देश भर के करोड़ों किसानों को हर साल तीन किस्तों के माध्यम से 6 हजार रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान करती है। हर किस्त को 4 महीनों के अंतराल पर जारी किया जाता है। वहीं देश में कई किसान ऐसे भी हैं, जो गलत ढंग से योजना का लाभ उठा रहे हैं। ऐसे में सरकार ने योजना में ई-केवाईसी को अनिवार्य कर दिया है। अगर आपने अब तक योजना में अपनी ई-केवाईसी नहीं कराई है। ऐसे में आपको जल्द से जल्द इस काम को करा लेना चाहिए। वरना आपको स्कीम का लाभ नहीं मिलेगा। इसी कड़ी में आइए जानते हैं प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना में ई-केवाईसी की प्रक्रिया क्या है?