रलसाइट में छंटनी से टीम के लगभग 20 प्रतिशत सदस्य प्रभावित हो रहे हैं। यूएस एसईसी दस्तावेजों के अनुसार, 2004 में स्थापित, प्लूरलसाइट को 2019 में $163.5 मिलियन और 2020 में $164 मिलियन का शुद्ध घाटा हुआ था। डेवलपर्स और आईटी पेशेवरों के लिए ऑनलाइन शिक्षा मुहैया कराने वाली कंपनी प्लूरलसाइट जिसकी वैल्यू हाल ही में 1 बिलियन डॉलर से अधिक थी, ने अपने वैश्विक कार्यबल के 20 प्रतिशत यानी लगभग 400 कर्मचारियों की छंटनी करने की घोषणा की है। कंपनी के सीईओ आरोन स्कोनार्ड ने कर्मचारियों को एक ईमेल में कहा कि वह इस स्थिति के लिए जिम्मेदार हैं और इस फैसले की पूरी जिम्मेदारी लेते हैं। उन्होंने लिखा, “आप सभी उस चुनौतीपूर्ण आर्थिक माहौल के बारे में जानते हैं जिसमें हम काम कर रहे हैं। इसने हमारे व्यापार प्रदर्शन को प्रभावित किया है।” उन्होंने सोमवार देर रात कहा- “दुर्भाग्य से, इन चुनौतियों में चौथी तिमाही में तेजी आई है और इसके परिणामस्वरूप, आज हम अपनी टीम के आकार को पुनर्गठित करते हुए इसे कम कर रहे हैं। इससे हमारी टीम के लगभग 20 प्रतिशत सदस्य प्रभावित हो रहे हैं।” यूएस एसईसी दस्तावेजों के अनुसार, 2004 में स्थापित, प्लूरलसाइट को 2019 में $163.5 मिलियन और 2020 में $164 मिलियन का शुद्ध घाटा हुआ था।