जांजगीर – चांपा । ओपन स्कूल की 10 वीं हिन्दी विषय की परीक्षा में जिला मुख्यालय जांजगीर के शासकीय उमावि क्रमांक दो में परीक्षार्थी के स्थान पर उसका बड़ा भाई परीक्षा दे रहा था। विद्यालय के प्राचार्य ने इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने युवक के खिलाफ भादवि की धारा 420 के तहत अपराध दर्ज कर गिरफ्तार किया है।
ओपन स्कूल की दसवीं की परीक्षा में आज एक बड़ा भाई अपने छोटे भाई के जगह हिंदी विषय की परीक्षा दे रहा था। शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय क्रमांक दो में दसवीं की परीक्षा के लिए सरखों ठूठीपारा वार्ड 20 निवासी शंकरदास मानिकपुरी पिता राजूदास ने पुार्म भरा था और आज मंगलवार को उसकी परीक्षा थी। मगर उसकी जगह उसका बड़ा भाई कांशीदास मानिकपुरी 29 परीक्षा दे रहा था। परीक्षा कक्ष में अकेला यही परीक्षार्थी मास्क लगाकर बैठा था। सीसीकैमरे में प्राचार्य जीपी चौरसिया की नजर जब उस पर पड़ी तो उन्हें कुछ शक हुआ।
उसने छात्र के पास जाकर पूछताछ की तो उसने सर्दी खांसी होने के कारण मास्क लगाकर परीक्षा देने की बात कही। जब प्रवेश पत्र की पुोटो का मिलान किया गया तो उसमें भी अंतर मिला। इसके बाद पुर्जी परीक्षार्थी से प्रश्नपत्र और उत्तरपुस्तिका वापस लिया गया। घटना की सूचना पुलिस को दी गई। सूचना पर पुलिस विद्यालय पहुंची और युवक को पकड़कर थाने लाई। पूछताछ में युवक ने बताया कि उसके छोर्ट भाई की तबीयत खराब हो गई है। जिसके कारण वह उसके स्थान पर परीक्षा देने आया था।
पुलिस ने भाई की जगह परीक्षा दे रहे बड़े भाई के खिलाफ भादवि की धारा 420 के तहत अपराध दर्ज किया और उसे न्यायालय में पेश किया जहां से उसे न्यायिक हिरासत पर जेल भेज दिया गया।