रायपुर . छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के नवा रायपुर में कांग्रेस के 85वें राष्ट्रीय महाधिवेशन में कांग्रेस वर्किंग कमेटी की बैठक खत्म हो चुकी है। बैठक कांग्रेस की अध्यक्ष खड़गे, पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी, राहुल गांधी मौजूद रहे। साढ़े तीन घंटे तक चली सब्जेक्ट्स कमेटी की बैठक में 6 प्रस्तावों पर सुझाव आए। सब्जेक्ट्स कमेटी के
130 सदस्यों के बीच हुई चर्चा में दलित, युवाओं, महिलाओं, आदिवासियों, अल्पसंख्यकों, ओबीसी का प्रतिनिधित्व देने, पार्टी संविधान में संशोधन तय करने आदि विषयों पर चर्चा की गई।