आशीर्वाद समारोह के बाद पिस्टल और रिवाल्वर से एक के बाद एक हवाई फायरिंग का दौर चालू हो गया। दूल्हा-दुल्हन, रिश्तेदारों और दूसरे लोगों ने भी फायरिंग की। बताया गया कि इस तरह हवाई फायरिंग कर नई नवेली दुल्हन का वेलकम किया गया।
जांजगीर जिले के पामगढ़ थानांतर्गत कांग्रेस नेता के बेटे की शादी हुई तो वहां दूल्हा-दुल्हन से लेकर रिश्तेदारों तक ने ताबड़तोड़ फायरिंग कर डाली। सब ने एक-एक कर आसमान में गोलियां चलाईं। अब इस पूरे घटनाक्रम का वीडियो वायरल हो रहा है। कांग्रेस नेता राघवेंद्र प्रताप सिंह जिला पंचायत उपाध्यक्ष भी हैं। 10 फरवरी को उनके बेटे शांतनु प्रताप सिंह की शादी जांजगीर शहर में सौंदर्या सिंह के साथ हुई। इसके बाद 12 फरवरी को उनके गृह ग्राम रसौटा में आशीर्वाद समारोह आयोजित किया गया था।

समारोह में बड़ी संख्या में बीजेपी और कांग्रेस नेता शामिल हुए थे। अकलतरा विधायक सौरभ सिंह भी समारोह में शामिल हुए थे। यह वीडियो आशीर्वाद समारोह कार्यक्रम का बताया जा रहा है। इस वीडियो में नजर आ रहा है कि लड़के की मां शुभा सिंह ने भी फायरिंग की, तब भी लोगों ने खूब वाह-वाह किया। उनके अलावा एक-एक कर कई रिश्तेदारों ने भी आसमान में जमकर फायरिंग की है। इस बीच सोशल मीडिया में किसी ने पूरे समारोह का वीडियो पोस्ट कर दिया है। जो अब चर्चा का विषय बना हुआ है।

इस दौरान कुछ लोगों ने हावई फायरिग का वीडियो भी बनाया लिया और फेसबुक पर अपलोड कर दिया। बताया गया कि इस तरह हवाई फायरिंग कर नई नवेली दुल्हन का वेलकम किया गया। वीडियो को देखने पर नजर आ रहा है कि लड़के की मां शुभा सिंह ने भी फायरिंग की। तब भी लोगों ने खूब प्रशंसा की बहुत खूब, बहुत खूब। उनके अलावा एक-एक कर कई रिश्तेदारों ने भी जमकर हवाई फायरिंग की है। इस बीच सोशल मीडिया में किसी ने पूरे समारोह का वीडियो पोस्ट कर दिया है।
इस मामले में एसपी विजय अग्रवाल ने कहा है कि हमें जानकारी मिली है। इस तरह से समारोह में फायरिंग करना जुर्म है। जितने लोगों ने फायरिंग की, सभी पर आर्म्स एक्ट के तहत कार्रवाई की जाएगी।