बीजापुर विधानसभा से MLA विक्रम मंडावी सड़क दुर्घटना में घायल हो गए हैं। उन्हें गंभीर चोटें आईं हैं। बीजापुर जिला अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए जगदलपुर के मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है। बताया जा रहा है कि, भरोसे की यात्रा कार्यक्रम के दौरान बाइक रैली निकालते वक्त दो बाइकें आप में भीड़ गईं थी। एक बाइक को MLA खुद चला रहे थे।
मिली जानकारी के मुताबिक, विधायक मंडावी बीजापुर से भरोसे के सम्मेलन में शामिल होने कार्यकर्ताओं सहित जनप्रतिनिधियों के साथ मद्देड के लिए रवाना हुए थे. इस दौरान मोदकपाल पास बाइक से गिरने से विधायक विक्रम मंडावी सहित नगर पालिका उपाध्यक्ष घायल हो गए. बेहतर इलाज के लिए दोनों को जिला चिकित्सालय लाया गया है.
बताया जा रहा कि इस हादसे में विधायक विक्रम मंडवी का कालर बोन टूट गई है. उन्हें एयर एंबुलेंस से रायपुर लाया जा रहा हैअपडेट होगी……