खैरागढ़ में सड़क हादसे में एक शिक्षक की मौत हो गई। घटना सोमवार शाम करीब 7.30 बजे की है। जानकारी मुताबिक न्यायालय के सामने कार क्रमांक सीजी 07 पीसी 9887 को चालक कार को रिवर्स कर रहा था। इसी दौरान पीछे से बाइक में आ रहे शिक्षक खुमान सिंह राजपूत (48) कार के पिछले हिस्से में जा घुसे।
आशंका है कि अंधेरे के चलते उन्हें कार आगे बढ़ती हुई लगी और उन्होंने रिवर्स हो कार को देखकर भी बाइक की रफ्तार कम नहीं की। इसी के चलते यह हादसा हो गया। हादसे में गंभीर रुप से घायल खुमान सिंह को तत्काल खैरागढ़ हास्पिटल पहुंचाया गया, जहां इलाज के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया। कार को बिजली कंपनी के किसी अफसर का होना बताया जा रहा है।