किंग चार्ल्स तृतीय को शनिवार को वेस्टमिंस्टर एब्बे में भव्य राज्याभिषेक समारोह में ब्रिटेन के राजा का ताज पहनाया गया।कैंटरबरी के आर्कबिशप ने राजा को 360 साल पुराना ताज पहनाया।
लाइव अपडेट
05:13 PM, 06-May-2023
किंग चार्ल्स को पहनाया गया ताज
किंग चार्ल्स तृतीय को शनिवार को वेस्टमिंस्टर एब्बे में भव्य राज्याभिषेक समारोह में ब्रिटेन के राजा का ताज पहनाया गया। समाचार एजेंसी रॉयटर्स की रिपोर्ट के अनुसार, कैंटरबरी के आर्कबिशप ने राजा को ताज पहनाया। किंग ने ब्रिटेन के लोगों पर ‘न्याय और दया’ के साथ शासन करने और एक ऐसे वातावरण को बढ़ावा देने की शपथ ली, जहां सभी धर्मों और विश्वासों के लोग स्वतंत्र रूप से रह सकें।
04:53 PM, 06-May-2023
किंग के राज्याभिषेक समारोह में हिस्सा ले रहे प्रिंस हैरी
प्रिंस विलियम, कैथरीन व ड्यूक ऑफ ससेक्स प्रिंस हैरी वेस्टमिंस्टर एब्बे में किंग चार्ल्स के राज्याभिषेक समारोह में भाग ले रहे हैं।
04:44 PM, 06-May-2023
बाइबल पढ़ेंगे प्रधानमंत्री ऋषि सुनक: भारत में ब्रिटिश उच्चायुक्त
किंग चार्ल्स तृतीय के राज्याभिषेक के मौके पर भारत में ब्रिटिश उच्चायुक्त एलेक्स एलिस ने कहा, सबसे पहले बाइबल को पढ़ेंगे। इसे ब्रिटेन में जन्मे एक हिंदू व्यक्ति पढ़ेंगे, जिसके माता-पिता अफ्रीका से आए थे और जिसके दादा-दादी भारत से आए थे। वह आदमी ऋषि सुनक हैं – हमारे प्रधानमंत्री। समारोह में भारतीय मूल के या भारत से आने वाले कई लोग होंगे।