रायगढ़। नगर निरीक्षक मनीष नागर ने अप्रैल 2022 में चिटफंड कम्पनी प्रतिष्ठा इंफ्राकाम इंडिया लिमिटेड के दो डायरेक्टर-शेयर होल्डर भैरव प्रसाद मिश्रा उर्फ मोगली और चांद मेहम्मद को गिरफ्तार किया था । अब कम्पनी के मुख्य डायरेक्टर को कोतवाली पुलिस ने गिरफ्तार किया है।
चिटफंड कम्पनी के असल डायरेक्टर्स ने कम्पनी के रजिस्ट्रेशन में अन्य लोगों का बतौर डायरेक्टर्स शामिल किया है। पुलिस उन तक नहीं पहुंच पायी थी । मामले की विवेचना के दौरान कोतवाली पुलिस को कंपनी के सत्यापित आरओसी के जरिए कंपनी के डायरेक्टर संजीव गुहा, अमित सरकार, शुभान बनर्जी तथा शेयर होल्डर डायरेक्टर भैरव मिश्रा, अमित जैन, सौरभ डे चांद मोहम्मद के होने की जानकारी मिली । आरोपित भैरव मिश्रा व चांद मोहम्मद निवासी जांजगीर चांपा को कोतवाली पुलिस द्वारा नौ अप्रैल 2022 को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया । अन्य आरोपितों की पतासाजी की जा रही थी कि थाना जांजगीर में आरोपित संजीव गुहा के गिरफ्तार होने की जानकारी मिली। इस पर पुलिस अधीक्षक रायगढ़ ने तत्काल एक टीम जांजगीर रवाना किया और प्रोडक्शन वारंट पर गिरफ्तार कर उसे रायगढ़ लाया गया । आरोपित संजीव गुहा से निवेशकों के रकम के निवेश की जानकारी हासिल की गई है।
चिटफंड कम्पनी प्रतिष्ठा इंफ्राकाम इंडिया लिमिटेड के विरूद्घ अप्रैल 2016 में ऋषि कुमार गुप्ता पिता हरिचरण (60) निवासी गांजा चौक रायगढ़ ने थाना कोतवाली में शिकायत दर्ज कराई है। 10 अन्या निवेशकों ने भी प्रतिष्ठा इंफ्राकाम की शाखा कृष्णा कांप्लेक्स ढिमरापुर में अधिक ब्याज और तीन साल में निवेश की रकम दुगना करने झांसे में आकर राशि गवांने की शिकायत की है। पुलिस के अनुसार ऋ षि कुमार ने 12 हजार, आशा बैरागी से 60 हजार, रामकली ठाकरे से 12 हजार, हेमलता बैरागी से 13 हजार, इंदर भाई बैरागी 80 हजार, भारती यादव से 16 हजार, दीपिका अग्रवाल से 12 हजार, रेणु देवी ओझा से 12 हजार कुल 2 लाख 65 हजार प्राप्त किया गया है।
निवेशकों को बिना रुपये लौटाए कंपनी का कार्य बंद कर फरार हो गए । अपराध विवेचना के दौरान कोतवाली पुलिस ने एक डायरेक्टर रामगोपाल गढ़ेवाल पिता नोखराम गढेवाल (38) निवासी कुढगबोर थाना पामगढ़ जिला जांजगीर चांपा को गिरफ्तार किया। शेष आरोपियों के विरुद्घ 173(8) के तहत चालान न्यायालय पेश किया गया था । कोतवाली पुलिस द्वारा कंपनी का आरओसी प्राप्त किया गया जिसमें सात डायरेक्टर-शेयर होल्डरों का पता चला । नामांकित डायरेक्टर व शेयर होल्डर के बारे में संबंधित थाना क्षेत्र से जानकारी ली गई। दो डायरेक्टर्स-शेयर होल्डर जांजगीर में होने की जानकारी मिलने पर तत्काल टीम रवाना किया गया। यहां से दो आरोपित भैरव प्रसाद मिश्रा उर्फ मोगली और चांद मेहम्मद को गिरफ्तार कर रायगढ़ लाया गया ।
आरोपियों ने पूछताछ में बताया कि कंपनी के अन्य डायरेक्टर-शेयर होल्डर संजीव गुहा, अमित सरकार, शुभान बनर्जी, अमित सेन, सौरभ डे हैं । ये दोनों कंपनी में 1000-1000 के डायरेक्टर-शेयर होल्डर हैं । आरोपित की पतासाजी गिरफ्तारी में थाना प्रभारी कोतवाली निरीक्षक मनीष नागर, सहायक उपनिरीक्षक अवधेश सिंह एवं हमराह स्टाफ की अहम भूमिका रही है ।