भिलाई जिले के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं का प्रशिक्षण शिविर आगामी 27 जून से राजनांदगांव जिले के सोमनी में लगाया जा रहा है। सात दिवसीय शिविर में प्रदेश व राष्ट्रीय स्तर के नेता कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षित करेंगे। चुनाव को 17 महीने शेष है, और राज्य सरकार के खिलाफ अभी से कार्यकर्ताओं को तैयार किया जा रहा है, ताकि वे जनता के बीच जाकर सरकार की विफलता को बता सकें।
विधानसभा चुनाव भले ही 17 महीना दूर हो, पर भाजपा ने चुनावी तैयारी शुरू कर दी है। हाल ही में दुर्ग जिला भाजपा का तीन दिवसीय प्रशिक्षण शिविर हुआ। 27 जून से भिलाई जिला भाजपा का सात दिवसीय प्रशिक्षण शिविर राजनांदगांव के सोमनी में होगा। जिसमें भाजपा के तमाम दिग्गज शामिल होंगे। भाजपा के पदाधिकारियों को राज्य सरकार की असफलता तथा केंद्र सरकार की सफलता को लेकर जनता के बीच जाने का मंत्र दिया जाएगा। प्रशिक्षण शिविर में प्रदेश के साथ साथ राष्ट्रीय स्तर के नेताओं के भी शामिल होने की चर्चा है।
बता दें कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के प्रदेश के सभी विधानसभा के दौरे के बाद भाजपा नेतृत्व भी चुनाव को लेकर सक्रिय हो गया है। विधानसभा, जिला तथा ब्लाक स्तर पर प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया जा रहा है, ताकि चुनाव को लेकर सभी को तैयार किया जा सके। प्रशिक्षण शिविर में राज्य सरकार की विफलता मसलन पीएम आवास का पैसा रोकना, शराब बंदी नहीं हो पाना, प्रदेश में बढ़ता अपराध, रेत व भूमाफिया की सक्रियता, ट्रांर्सफर व पोस्टिंग का मामला आदि को लेकर भाजपा कार्यकर्ताओं को मंत्र दिया जा रहा है कि किस तरह इन मुद्दों को लेकर जनता के बीच जाना है। साथ ही मोदी सरकार की आठ साल की उपलब्धि को भी जनता को बताना है।