छत्तीगसढ़ के भूकंप के झटके
छत्तीगसढ़ के भूकंप के झटके
अंबिकापुर समेत सूरजपुर जिले में आज गुरुवार को भूकंप के हल्के झटके महसूस किए गए। राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र के वेबसाइट के अनुसार भूकंप का केंद्र सूरजपुर से 15 किलोमीटर दूर स्थित था जिसकी वजह से दिन में 11:56 पर सूरजपुर जिले एवं अंबिकापुर में भी भूकंप के झटके महसूस किए गए । भूकंप की तीव्रता रिक्टर पैमाने पर 4.7 मापी गई है कोरिया जिले में भी भूकंप के झटके महसूस किए गए विदित हो की कोरिया जिले में पिछले कुछ दिनों के अंतराल में लगातार चौथी बार आज फिर भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं गौरतलब है कि कोरिया जिले के चिरमिरी मनेंद्रगढ़ समेत कुछ अन्य स्थानों को पूर्व में ही भूकंप के संदर्भ में रेड जोन घोषित किया जा चुका है और पिछले कुछ दिनों से कोरिया जिले में लगातार भूकंप आना किसी बड़ी दुर्घटना का संकेत भी हो सकता है।
