रायपुर । छत्तीसगढ़ में आज कोरोना संक्रमण के कुल 83 नए मामलों की पुष्टि की गई है। राज्य में आज सर्वाधिक 13 केस दुर्ग जिले से मिले है। प्रदेश में आज कुल 117 कोरोना मरीजों को डिस्चार्ज किया गया है। प्रदेश में आज किसी कोरोना संक्रमित की मौत नहीं हुई है। प्रदेश में अब कुल एक्टिव मरीजों की संख्या 875 है। आज प्रदेश में 4180 टेस्ट हुए है।

राज्य शासन के स्वास्थ्य विभाग के आंकड़ों के मुताबिक दुर्ग 13, राजनांदगांव 7, बालोद 0 बेमेतरा 0, कबीरधाम 1, रायपुर 10, धमतरी 3, बलौदाबाजार 4, महासमुंद 3, गरियाबंद 2, बिलासपुर 4, रायगढ़ 3, कोरबा 1, जांजगीर-चांपा 0, मुंगेली 0, जीपीएम 5, सरगुजा 9, कोरिया 0, सूरजपुर 1, बलरामपुर 9, जशपुर 5, बस्तर 0, कोंडागांव 0, दंतेवाड़ा 0, सुकमा 0, कांकेर 3, नारायणपुर 0, बीजापुर 0, अन्य राज्य 0 कोरोना पॉजिटिव मिले हैं।