छत्तीसगढ़ में सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए सीजीपीएससीमें रोजगार पाने का बढ़िया मौका सामने आया है. यहां प्यून के 80 पदोंपर योग्य उम्मीदवारों से आवेदन मांगे गए हैं. वे कैंडिडेट्स जो प्यून के इन पदोंपर अप्लाई करना चाहते हों, वे एप्लीकेशन लिंक एक्टिव होने के बाद फॉर्म भर सकते हैं. इन पदों पर आवेदन प्रक्रिया अभी शुरू नहीं हुई है. आवेदन शुरू होंगे 08 जून 2022 से.
जरूरी तारीखें –
छत्तीसगढ़ के प्यून पदों पर आवेदन अभी शुरू नहीं हुए हैं. 08 जून से इन पदों के लिए अप्लाई किया जा सकेगा और आवेदन करने की लास्ट डेट 02 जुलाई 2022 है. एप्लीकेशन में करेक्शन 08 जुलाई से 12 जुलाई के बीच किया जा सकता है.
एप्लीकेशन ऑनलाइन होंगे जिसके लिए आपको सीजीपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा, जिसका पता है – psc.cg.gov.in इनके लिए शुल्क का भुगतान भी ऑनलाइन ही होगा. ये भी ध्यान रहे कि ऑनलाइन के अलावा किसी और माध्यम से किए गए आवेदन स्वीकार नहीं किए जाएंगे.
कौन है आवेदन के लिए योग्य –
सीजीपीएससी के प्यून पदों पर आवेदन करने के लिए जरूरी है कि कैंडिडेट ने किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से क्लास 8 पास किया हो. इसके साथ ही उसे साइकिल चलानी आती हो. इन पदों के लिए आयु सीमा 18 से 35 वर्ष तय की गई है.