छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग (सीजीपीएससी) द्वारा अभ्यर्थियों को उत्तर पुस्तिका देखनी की सुविधा शुरू की गई है। इसके तहत अब अभ्यर्थी परीक्षा देने के बाद उत्तर पुस्तिकाएं देख सकेंगे। सुविधा शुरू करते हुए सीजीपीएससी ने वर्तमान में सात परीक्षाओं की उत्तर पुस्तिकाएं विभागीय वेबसाइट पर डालीं हैं।
अभ्यर्थी इसे 30 दिनों तक देख सकते हैं। जिन परीक्षाओं के उत्तर पुस्तिका अपलोड किए गए हैं, इसमें सहायक अनुसंधान अधिकारी परीक्षा-2022, उप पुलिस अधीक्षक, खनि अधिकारी व सहायक भौमिकीविद, होम्योपैथी चिकित्सा अधिकारी, दंत शल्य चिकित्सक, सहायक क्षेत्रीय परिवहन व परिवहन उप निरीक्षक, निरीक्षक वाष्पयंत्र परीक्षा की उत्तर पुस्तिकाएं देखी जा सकती है।विभागीय जानकारी के अनुसार उत्तर पुस्तिकाएं अपलोड करने के 30 दिनों के भीतर ही उत्तरपुस्तिकाएं देख सकेंगे। इसके बाद यह स्वत: ही हट जाएगा।