रायपुर . भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अरूण साव ने अपनी कार्यकारिणी का ऐलान कर दिया है।
प्रदेश उपाध्यक्ष: विधायक शिवरतन शर्मा, जांजगीर-चांपा से निर्मल सिन्हा, राजनांदगांव से मधुसूदन यादव, कोरबा से लखनलाल देवांगन, बिलासपुर से भूपेंद्र सवन्नी, महासमुंद से सरला कोसरिया, बलरामपुर से उद्धेश्वरी पैकरा और रायपुर से लक्ष्मी वर्मा को बनाया गया है। मधुसूदन यादव राजनांदगांव के पूर्व सांसद और पूर्व मेयर रहें। वही राजनांदगांव से नीलू शर्मा को प्रदेश प्रवक्ता एवं भरत लाल वर्मा को प्रदेश अध्यक्ष पिछड़ा वर्ग मोर्चा बनाया गया है .

