कांग्रेस पार्टी के चुम्मन साहू एवं प्रकाश शर्मा ने भरा नामांकन
छुरिया- जिला पंचायत क्षेत्र क्र. 12 सामान्य सीट होते ही यहां भाजपा एवं कांग्रेस पार्टी से चुनाव लड़ने वाले दावेदारों में होड़ मच गयी । कांग्रेस से जहां 5 दावेदारों ने अपना बॉयोडाटा चुनाव प्रवेक्षक कमलजीत पिंटू को सौंपा था ।
दो दिन पहले भाजपा ने जिला पंचायत क्षेत्र क्र. 12 गैन्दाटोला से श्रीमती किरण रविन्द्र वैष्णव को अपना अधिकृत प्रत्याशी बनाया है वहीं कांग्रेस ने इस सीट से अधिकृत नामों की घोषणा नहीं की है । सूत्रों से मिली खबर अनुसार इस सामान्य सीट पर नगर पंचायत के पूर्व अध्यक्ष श्रीमती राजकुमारी सिन्हा के नाम पर पार्टी के शीर्ष नेताओं ने अपनी मुहर लगा दी है। लेकिन पार्टी में अंतर्कलह से बचने इनके नामों की औपचारिक घोषणा होना बाकी है ।
इधर इनके नाम पर सहमति बनने की खबर तेजी से कांग्रेस से चुनाव लड़ने वाले दावेदारों को मिलते ही कांग्रेस से बगावती तेवर अपनाते हुए जिला कांग्रेस महामंत्री चुम्मन साहू ने नामांकन दाखिल के अंतिम दिन मां दन्तेश्वरी नीचे मंदिर छुरिया में सैकड़ों समर्थकों के साथ वाहनों के काफिले के साथ जिला पंचायत कार्यालय राजनांदगांव में नारेबाजी करते हुए नामांकन पत्र भरा है । वहीं जिला कांग्रेस कमेटी (ग्रामीण) के सचिव डॉ. प्रकाश शर्मा ने नामांकन पत्र दाखिल कर अपना रूख जाहिर कर दिया है इससे कांग्रेस में घमासान होने के प्रबल आसार है ।