0 भाजपा ने नगर पंचायत अध्यक्ष सहित पार्षदों की सूची जारी की
छुरिया- आगामी नगरीय निकाय चुनाव को देखते हुए भाजपा ने आज छुरिया नगर पंचायत अध्यक्ष सहित पार्षदों की सूची जारी कर दी है । यहां से अजय पटेल को नगर पंचायत अध्यक्ष पद का प्रतयाशी बनाया गया है । भाजपा की सूची घोषित होते ही भाजपा कार्यकर्ताओं ने पुराने बस स्टैण्ड मे पटाखे फोड़कर खुशी जाहिर की है।
नगरीय निकाय चुनाव में आचार संहिता एवं चुनाव की तिथि घोषित होते ही नगर पंचायत में अध्यक्ष एवं पार्षद पद का चुनाव होना है । जिसको देखते हुए जिला एवं मण्डल समिति की अनुशंसा एवं प्रदेश अध्यक्ष भाजपा किरण सिंह देव की सहमति से नगर पंचायत छुरिया में अध्यक्ष पद के लिए अजय पटेल को भाजपा का प्रत्याशी बनाया गया है । वहीं नगर के 15 वार्डों में भी पार्षदों की सूची की जारी कर दी गई । जिसमें वार्ड क्र. 1 से सुनील मालेकर, वार्ड क्र. 2 से कामेश्वर यादव, वार्ड क्र. 3 से छोटू देवांगन, वार्ड क्र. 4 से श्रीमती बिन्दू साहू, वार्ड क्र. 5 से रूकसाना बानो, वार्ड क्र. 6 से राम साहू, वार्ड क्र. 8 से टामेश कुम्भकार, वार्ड क्र. 9 से श्रीमती दुर्गा कुम्भकार, वार्ड क्र. 10 से स्वप्नील पटेल, वार्ड क्र. 11 से ओमप्रकाश साहू, वार्ड क्र. 12 से श्रीमती गौरी सिन्हा, वार्ड क्र. 13 से श्रीमती सलूजा कोमरे, वार्ड क्र. 14 से दानेश्वर मंडावी, वार्ड क्र. 15 से भूषण नेताम को भाजपा ने अपना वार्ड प्रत्याशी घोषित कर दिया है ।

0 पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष की टिकट कटी
वर्तमान नगर पंचायत अध्यक्ष श्रीमती सीमा सिन्हा ने नगर पंचायत अध्यक्ष पद के लिए अपनी दावेदारी की थी । लेकिन उन्हें भाजपा से टिकट नहीं मिला ।

0 वार्ड क्र. 7 से भाजपा ने नहीं जारी की पार्षद की सूची
नगर पंचायत अध्यक्ष एवं पार्षदों के लिए भाजपा ने जहां अपने प्रत्याशी घोषित कर दिए हैं वहीं गुरू गोविंद सिंह वार्ड क्र. 7 से भाजपा ने प्रत्याशी की सूची जारी नहीं की है ।