छुरिया- नगरीय निकाय एवं त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के सफल आयोजन के लिए मतदान दलों का प्रशिक्षण स्वामी आत्मानंद विद्यालय छुरिया में आयोजित किया गया ।

इस प्रशिक्षण में रिटर्निंग ऑफिसर तहसीलदार विजय कोठारी एवं सहायक रिटर्निंग ऑफिसर जनपद सीईओ होरीलाल साहू एवं नायब तहसीलदार विजय साहू ने प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे मतदान दल के अधिकारियों एवं कर्मचारियों से कहा कि मतदान प्रक्रिया से संबंधित प्रशिक्षण को गंभीरता से समझें । मतदान प्रक्रिया को सफल बनाने के लिए मतदान दल की महत्वपूर्ण भूमिका होती है । निर्वाचन प्रक्रिया की जानकारी देते हुए कहा कि वे मतदान से जुड़े हर पहलू को बारीकी से समझे ताकि चुनाव प्रक्रिया को सुचारू रूप से बिना किसी व्यवधान के सम्पन्न किया जा सके ।
