0 छुरिया में भाजपा की चुनावी सभा
छुरिया- नगर पंचायत के पुराने बस स्टैण्ड में भाजपा के चुनावी सभा को संबोधित करते हुए पूर्व विधायक एवं जिला संगठन प्रभारी अवधेश चंदेल राजनांदगांव ने कहा कि कांग्रेस के 15 साल में नगर का विकास नहीं हुआ, केवल भ्रष्टाचार हुआ जिसका जीता जागता उदाहरण नगर के पुराने बस स्टैण्ड में मुख्यमंत्री स्वावलंबन योजना से बनी 100 दुकानों में आज भी ताला लगा हुआ है । नगर पंचायत छुरिया में बहुचर्चित राशन घोटाला, कमीशनखोरी के हावी होने के चलते नगर के वार्डों में विकास नहीं हो पाया। छत्तीसगढ़ में विष्णुदेव साय की सरकार है वही विकास, तरक्की एवं संवारने काम नगर पंचायत छुरिया में करेंगे। एक वर्ष हो गया महतारी वंदन योजनांतर्गत महिलाओं के खाते में हर माह एक हजार रूपये आने लगा है । पिछली सरकार ने पच्चाीस सौ रूपये क्विंटल में धान खरीदा था, विष्णु देव साय की सरकार इकतीस सौ रूपये में धान खरीद रही है और तत्काल भुगतान किया जा रहा है । क्षेत्र में काम की बात आती है तो यहां के विधायक भोलाराम साहू एक ही बात का रोना रोते है, हमर तो सरकार नहीं है । नगर पंचायत चुनाव प्रभारी दिनेश गांधी ने कहा कि कांग्रेस सरकार में गरीब मन की योजना को गरीब तक नहीं पहुंचने देते थे ।

भाजपा सरकार में गरीब को अधिकार मिलेगा । प्रधानमंत्री आवास में हर गरीब का आवास बनेगा । यह चुनाव छुरिया की दशा एवं दिशा को बदलने वाला चुनाव होगा । प्रदेश में विष्णुदेव एवं केन्द्र में मोदी की सरकार है, नगर का विकास केवल भाजपा की सरकार कर सकती है । कांग्रेस कभी किसी की चिन्ता नहीं करती वे आते जरूर है लेकिन सब को ठग कर चले जाते हैं । भाजपा प्रत्याशी अजय पटेल एवं 15 वार्डों के प्रत्याशियों को विजयी बनाकर इस बार नगर में भाजपा की सरकार बनायें । चुनावी सभा में भाजपा प्रत्याशी अजय पटेल, चंद्रिका प्रसाद डड़सेना, सतवंत सिंह भाटिया, एम.डी.ठाकुर, आत्माराम चंदवंशी, जगजीत सिंह भाटिया, राधेश्याम शर्मा, रोमी भाटिया, भाजपा मण्डल अध्यक्ष कान्ता साहू, महामंत्री संजय सिन्हा, श्रीमती सीमा सिन्हा, शेखर भरद्वाज, अमीर खान, सोनू कसेर सहित भाजपा पदाधिकारीगण एवं कार्यकर्ता उपस्थित थे ।