0 छुरिया में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव
0 सरपंच, पंच के होने हैं चुनाव
छुरिया- त्रिस्तरीय पंचायन के द्वितीय चरण में छुरिया ब्लाक में जिला पंचायत सदस्यों जनपद सदस्य एवं सरपंच, पंच के नामांकन फार्म भरने की तिथि 27 जनवरी से 3 फरवरी तक लिया जाना है । जिसके लिए छत्तीसगढ़ राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा तहसीलदार छुरिया विजय कोठारी को रिटर्निंग ऑफिसर एवं जनपद सीईओ होरीलाल साहू को सहायक रिटर्निंग ऑफिसर बनाया गया है । ब्लाक के 118 ग्राम पंचायतों में सरपंच एवं पंच पद के नामांकन फार्म लेने एवं दाखिल के लिए विभिन्न पंचायतों को सेंटर बनाया गया है । जहां 20 जोन में आवेदन लिए जा रहे हैं । वहीं जनपद पंचायत छुरिया में जनपद क्षेत्रों की संख्या 25 है इनका नाम निर्देशन फार्म तहसील कार्यालय में लिया जा रहा है । पच्चीस जनपद क्षेत्रों में आज तीसरे दिन 58 अभ्यर्थियों ने नामांकन फार्म लिया है । नौ जनपद क्षेत्रों में 15 अभ्यर्थियों ने नाम निर्देशन पत्र जमा किया है । *0 4 जिला पंचायतों क्षेत्रों में 3 नामांकन फार्म लिए गए* छुरिया ब्लाक के 4 जिला पंचायत क्षेत्रों में चुनाव संपन्न होना है । जिसके लिए जिला कलेक्ट्ेट राजनांदगांव में आवेदन पत्र लिया जा रहा है । जिला पंचायत क्षेत्र क्र. 10 बोरतलाव से रामछत्रीय चंद्रवंशी, जिला पंचायत क्षेत्र क्र. 11 बम्हनीचारभांठा से बीरम बाई मंडावी, क्षेत्र क्र. 12 गैन्दाटोला से चुम्मन लाल साहू ने नाम निर्देशन पत्र लिया है ।
*0 118 सरपंच, पद के लिए 140 अभ्यर्थियों ने लिया फार्म*
जनपद पंचायत छुरिया के 118 ग्राम पंचायतों में तीसरे दिन 140 फार्म की बिक्री हुई है । वहीं 16 पंचायतों से सरपंच पद के लिए नामांकन पत्र दाखिल हुए हैं, इसके साथ ही पंच पद के लिए 1521 पदों में 189 फार्म बिके हैं । इतने ही नामांकन दाखिल भी हुए हैं ।