यूपीएटीएस ने बहराइच के जरवल में नगर पंचायल अध्यक्ष प्रत्याशी के देवर को दबोच लिया है। चर्चा है कि वह पीएफआई का सदस्य था।Bahraich: जरवल नगर पंचायत अध्यक्ष प्रत्याशी के देवर को दबोच ले गई एटीएस, पीएफआई से कनेक्शन की चर्चासंवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच Published by: ishwar ashish Updated Sun, 07 May 2023 04:51 PM ISTसार88633 Followersलखनऊयूपीएटीएस ने बहराइच के जरवल में नगर पंचायल अध्यक्ष प्रत्याशी के देवर को दबोच लिया है। चर्चा है कि वह पीएफआई का सदस्य था।नजमुज्जमां उर्फ नजम। – फोटो : amar ujala
Follow Usविस्तारनगर पंचायत जरवल के मोहल्ला वैराकाजी निवासी एक युवक को शनिवार की रात लखनऊ एटीएस दबोच ले गई। युवक की अचानक हुई गिरफ्तारी से क्षेत्र में हड़कंप है। गिरफ्तार युवक नगर पंचायत चुनाव में अध्यक्ष पद पर लड़ी शबा बेगम का देवर है। क्षेत्र के लोग गिरफ्तारी को पीएफआई से जोड़ कर देख रहे हैं। हांलांकि इस संबंध में पुलिस गोलमोल जवाब दे रही है।जरवलरोड थाना क्षेत्र के जरवल नगर पंचायत के मोहल्ला वैराकाजी निवासी नजमुज्जमां उर्फ नजम के घर शनिवार की रात अचानक लखनऊ एटीएस ने छापा मारा। युवक कुछ समझ पाता तब तक उसे एटीएस ने दबोच लिया और उसे लेकर जरवल चौकी पहुंची। यहां से एटीएस उसे लेकर जरवलरोड थाना पहुंची और यहां भी उससे पूछताछ की। कुछ देर की पूछताछ के बाद एटीएस उसे अपने साथ लेकर चली गयी। अचानक हुई इस छापेमारी व गिरफ्तारी से क्षेत्र में हड़कंप है।