जशपुरनगर जिले में चल रहे थे ताईक्वॉण्डो प्रशिक्षण से जिले के प्रतिभागी प्रति वर्ष राष्ट्रीय स्तर पर जिले को गौरवान्वित कर रहे हैं। इसी कड़ी में हाल ही में आयोजित राज्य स्तरीय ताइक्वांडो चौंपियनशिप जो कि कोरबा जिले में आयोजित किया गया। उक्त चौंपियनशिप में जशपुर जिले के 17 खिलाड़ियों ने नेशनल स्तर पर जगह बनाई है। साथ ही 6 सिल्वर तथा 2 कांस्य पदक अपने नाम किया है।उक्त चयनित खिलाड़ियों को कलेक्टर डॉ. रवि मित्तल ने कलेक्टर सभाकक्ष में विशेष तौर पर बधाई दी एवं अपनी शुभकामनाएं बच्चों को प्रदान किया।राज्य स्तरीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता में जशपुर जिले के 24 खिलाड़ियों शामिल हुए थे। यह प्रतियोगिता 28 जनवरी से 31 जनवरी 2023 तक आयोजित किया गया। जिसमे एकलव्य खेल अकादमी के 10 खिलाडी एवं 14 खिलाड़ी ताइक्वांडो स्टेडियम के सम्मिलित हुए। जिनमे से एकलव्य खेल अकादमी के 8 खिलाड़ी शिवराज बंजारा, राकेश पैंकरा, मनीश भगत, करण राम, अर्जुन राम, भारत पैंकरा, सुमित नामदेव, अजय चौहान एवं ताईक्वॉण्डो खेल अकादमी के 09 खिलाड़ी स्वामी आत्मानंद इंग्लिश मीडियम स्कूल के युवराज कुमार, रुद्र प्रताप सिंह, जशपुराचल स्कूल के प्रतीक बड़ा, संत जेवेयर स्कूल के बिनिसन लकड़ा, केंद्रीय विद्यालय की अनुष्का भगत, ईशिका लकड़ा, विक्की खलखो, दीप, अभिषेक कुजूर ने स्वर्ण पदक अपने नाम करते हुए राष्ट्रीय स्तर के लिए अपना स्थान बनाया है। साथ ही कोरयोगि में स्वामी आत्मानंद इंग्लिश मीडियम स्कूल आयुष यादव, प्रकृति साकेत, प्रतीक बड़ा, एकलव्य खेल अकादमी के सुमित नामदेव ने रजत पदक एवं मनीष राम गणेश राम ने कांस्य पदक प्राप्त किया।ज्ञात हो की हाल ही में ऑल इंडिया यूनिवर्सिटी में भी सबसे ताइक्वांडो प्रशिक्षण से