जशपुरनगर 09 अगस्त 2022
जिला प्रशासन द्वारा कलेक्टोरेट मंत्रणा सभाकक्ष में विश्व आदिवासी दिवस कार्यक्रम का आयोजन किया गया था। वर्चुअल के माध्यम से जशपुर विधायक विनय भगत, कलेक्टर रितेश कुमार अग्रवाल, पुलिस अधीक्षक डी.रविशंकर, जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी जितेन्द्र यादव, वनमण्डलाधिकारी जितेन्द्र उपाध्याय, आदिमजाति विभाग के सहायक आयुक्त बी.के. राजपूत, सूरज चौरसिया, अजय गुप्ता, जनप्रतिनिधि, आदिवासी भाई बंधु बड़ी संख्या में उपस्थित थे।
विश्व आदिवासी दिवस के अवसर पर विधायक विनय भगत एवं कलेक्टर रितेश कुमार अग्रवाल द्वारा एक हितग्राही को टेªक्टर ट्राली और 6 हितग्राहियों को 24.63 लाख का ऋण वितरण किया गया।