जहांगीरपुरी हिंसा के मामले में अब तक 25 लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है, जबकि दो किशोरों को भी पकड़ा गया है. इस मामले की जांच दिल्ली पुलिस की अपराध शाखा कर रही है.
बता दें कि पिछले शनिवार को हनुमान जयंती पर निकाली गई शोभायात्रा के दौरान दिल्ली के जहांगीरपुरी इलाके में दो समुदायों में झड़प हो गई थी, जिसमें आठ पुलिसकर्मी और स्थानीय निवासी घायल हो गए थे. झड़प के दौरान पत्थरबाजी और आगजनी भी हुई थी और कुछ वाहनों को आग के हवाले कर दिया गया था.