छुरिया थानाक्षेत्र के गिधवा भंवर गांव में शुक्रवार को 80 वर्षीय एक वृद्ध महिला की हत्या हुई थी। पुलिस ने हत्या की गुत्थी सुलझा ली है। गांव के ही एक ग्रामीण ने महिला को मौत के घाट उतारा था। पुलिस आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
पुलिस के पुछताछ में आरोपी ने बताया कि 20 साल पहले उसकी बड़ी बहन पागल हो गई थी। इस दौरान इलाज के लिए बैगा के पास ले जाने पर बैगा द्वारा झाड़ फूंक कर मानबाई साहू के द्वारा जादू टोना करना बताया गया था। इस दौरान टोनही के शक में मृतिका से पूर्व में मारपीट किया था।

गौरतलब है कि 17 जून की रात्रि गिधवाभंवर निवासी 80 वर्षीय मानबाई साहू पति बीरबल साहू की लाश खून से लथपथ हालत में घर में मिली थी। अज्ञात व्यक्ति द्वारा महिला की हत्या की गई थी। पुलिस हत्या का मामला दर्ज कर विवेचना में जुटी थी। इस दौरान पुलिस ग्रामवासियों से सूक्ष्मता से पूछताछ की। पूछताछ के दौरान आरोपी सोनसाय मंडावी उम्र 48 वर्ष निवासी ग्राम गिधवाभंवर ने महिला की हत्या करना कबूल किया।पूछताछ में आरोपी ने महिला की हत्या करने के कारणों का खुलासा करते कहा कि मृतिका के द्वारा जादूटोना करने की वजह से उसकी बहन पागल हुई थी। वहीं कुछ समय पहले आरोपी सोनसाय मंडावी के बड़े भाई का स्वास्थ्य खराब होने पर उसके भतीजे के द्वारा मृतिका के घर जाकर गाली-गलौज एवं मारपीट किया था जिसमें मृतिका बाल-बाल बची थी। तब से सोनसाय मंडावी एवं उसके परिवार वाले मृतिका के साथ रंजीश रखते थे। आरोपी द्वारा महिला को मुर्गा काटने वाला चाकू से हमला कर हत्या की घटना को अंजाम दिया गया था। आरोपी के कब्जे से हथियार बरामद कर गिरफ्तारी के बाद जेल भेज दिया गया है।