छत्तीसगढ़ के कवर्धा में जीजा ने अपने तीन दोस्तों के साथ मिलकर साली के साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। भोरमदेव थाना में पीड़िता ने चार आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराया है। इसमें पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। बाकी तीन फरार आरोपियों की तलाश की जा रही है। मामले में पुलिस अधीक्षक डॉ लाल उमेद सिंह ने बताया कि लोगों ने मिलकर महिला के साथ गैंगरेप किया, जिसमें एक आरोपी महिला का रिश्ते में जीजा है बाकि तीन अन्य उसके साथी हैं।
एसपी ने बाकी आरोपियों के भी जल्द पकड़े जाने का दावा किया है. भोरमदेव थाने से मिली जानकारी के मुताबिक, पीड़िता की शादी दस साल पहले हुई थी। पति के साथ विवाद होने के चलते वह पांच साल से अपने मायके में रह रही थी। उसके दो बच्चे भी है, जो उसी के साथ रहते हैं। गुरुवार को महिला का जीजा अपने तीन साथियों के साथ उसके घर पहुंचा