पुलिस को डाक्टरों ने बताया कि छात्रा के फेफड़ों में समस्या थी। सांस लेने में तकलीफ अधिक होने से उसकी हालत बेहद नाजुक होती चली गई। स्कूल के पास एंबुलेंस की सुविधा है। उसी के जरिए बच्ची को पास के स्वप्निल अस्पताल ले जाया गया। जहां उसकी मौत हो गई।

रायपुर। राजकुमार कालेज (आरकेसी) स्कूल में पढ़ने वाली आठवीं की छात्रा की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मंगलवार देर श्ााम डांस रिहर्सल के समय उसे चक्कर आया। गिरने के बाद वह बेसुध हो गई। स्कूल के डाक्टर ने उसकी जांच की। इसके बाद उसे रामकृष्ण केयर अस्पताल में भर्ती करने सलाह दी गई। उसे अस्पताल में भर्ती कराया।
जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस मामले की तफ्तीश कर रही है। मौत की वजह क्या है, यह फिलहाल स्पष्ट नहीं है। पुलिस को पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार है। रामकृष्ण अस्पताल के मेडिकल डायरेक्टर डा. संदीप दवे ने बताया कि अस्पताल लाने से पहले ही बच्ची की मौत हो चुकी थी। हमें बच्ची की हिस्ट्री दी गई थी कि डांस के दौरान अचानक गिर पड़ी थी। उधर, स्कूल प्रबंधन ने मौत के पीछे मेडिकल का मामला बताया है।
एडिशनल एसपी पश्चिम देवचरण पटेल ने बताया कि मूलत: अघीलाबाद, तेलंगाना की रहने वाली 12 वर्षीय छात्रा राजकुमार कालेज (स्कूल) परिसर स्थित हास्टल में रहकर कक्षा आठवीं में पढ़ाई कर रही थी। मंगलवार को डांस की रिहर्सल के समय वह चक्कर खाकर गिर गई थी। जानकारी मिली है कि रिहर्सल के पूर्व बच्ची ने भोजन किया था।
इसके बाद अन्य छात्राओं के साथ बच्ची रिहर्सल करने आ गई थी और इसी दौरान उसकी तबियत बिगड़ गई। उसे सांस लेने में दिक्कत होने लगी। अस्पताल पहुंचने से उसे मृत घोषित कर दिया गया। बुधवार को श्ाव का पोस्टमार्टम कराया गया। इसकी रिपोर्ट आनी बाकी है। डाक्टरों ने आश्ांका जाहिर की है कि मौत की वजह सांस नाली में भोजन का फंसना हो सकता है। छात्रा का अंतिम संस्कार अघीलाबाद में किया गया।
डाक्टरों ने बताया कि छात्रा के फेफड़ों में समस्या थी। सांस लेने में तकलीफ अधिक होने से उसकी हालत बेहद नाजुक होती चली गई। स्कूल के पास एंबुलेंस की सुविधा है। उसी के जरिए बच्ची को पास के स्वप्निल अस्पताल ले जाया गया। वहां से बच्ची को वेंटिलेटर पर रामकृष्ण अस्पताल ले जाया गया। जहां उसकी मौत हो गई।