छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित बीजापुर के मोदकपाल थाना अंतर्गत बोगला पंगुड के जंगलों में पुलिस और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ होने की जानकारी मिली है। दोनों ओर से फायरिंग के बाद कैंप से नक्सली सामान छोड़कर भागे। पुलिस द्वार घटना स्थल का सर्चिंग जारी है।

जानकारी के अनुसार नक्सलियों ने अपने को कमजोर पाकर जंगल की ओर भाग खड़े हुए। नक्सली कैंप से बड़ी मात्रा में विस्फोटक सामाग्री बरामद होने की जानकारी मिल रही है। यह घटना मोदकपाल थाना क्षेत्र के घनघोर जंगली गांव बोगला-पंगुड के जंगलों हुई है। भारी बारिश के चलते नक्सलियों ने अपने सुरक्षित स्थान में कैंप लगाया था।
नक्सलियों को यह भनक भी नही थी कि पुलिस फोर्स यहां तक भी पहुंचेगी। बेफिक्र नक्सलियों ने पुलिस को देख फायरिंग करने पुलिस द्वारा ताबड़तोड़ फायरिंग से बैकफुट पर नक्सली जंगली रास्ते भारी मात्रा में सामाग्री छोड़ भाग खड़े हुए हैं। बोगला पंगुड के पहाड़ी जंगलों में नक्सलियों की सूचना पर मोदकपाल से पुलिस पार्टी रवाना हुई थी। यह घटना रविवार सुबह 10-11 बजे दिन की बताई जा रही है।
नक्सलियों के बड़े नेता के मौजूद होने की थी सूचना
जवानों को अचानक सामने देख नक्सली वहां से भाग निकले। मौके से दैनिक उपयोग की सामग्री, पका हुआ भोजन, बर्तन बरामद हुआ है। एसपी कमल लोचन कश्यप ने बताया कि भैरमगढ़ एरिया कमेटी सचिव चन्द्रना और उसके साथियों की मौजूदगी की सूचना मिली थी। इसी आधार पर डीआरजी के जवान एंटी नक्सल ऑपरेशन पर सुबह निकले थे।
बीजापुर एसपी आंजनेय वार्ष्णेय ने दी घटना की जानकारी दी और बताया कि भारी बारिश के चलते हमारे जवानों ने आपरेशन चलाया है। इसमे कामयाबी मिली है। नक्सली कैंप से भारी मात्रा में सामाग्री व तंबू बरामद हुए है। जवानों के जवाबी कार्रवाई से नक्सली भाग खड़े हुए। अभी सर्चिंग जारी है। बारिश से थोड़ा व्यवधान उत्पन्न हो रहा है।